आजकल ज़्यादातर लोग एक ऐसे सेविंग अकाउंट की तलाश में रहते हैं जिसमें बिना न्यूनतम बैलेंस की टेंशन हो, और साथ ही डेबिट कार्ड और अन्य सुविधाएँ भी मिलें। ऐसे में Bank of Baroda का bob LITE Savings Account एक बेस्ट ऑप्शन बनकर सामने आता है। ये अकाउंट खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो रोजमर्रा के लेन-देन के लिए एक सिंपल और भरोसेमंद बैंकिंग सेवा चाहते हैं।
आज हम आपको डीटेल से बताएंगे Bank of Baroda bob LITE Savings Account से जुड़ी हर जरूरी जानकारी – जैसे इस अकाउंट की क्या विशेषताएं हैं, सुविधाएं क्या मिलती हैं, इस अकाउंट को कौन से लोग खोल सकते हैं, इस अकाउंट को खोलने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स लगते हैं और इस अकाउंट के शुल्क और शर्तों के बारे में जानेगे।
Bank of Baroda bob LITE Savings Account क्या है?
bob LITE Savings Account, Bank of Baroda का एक ऐसा सेविंग खाता है जो पूरी तरह से Zero Balance Account होता है। इसका मतलब है कि इसमें आपको न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है। यानी आप इस अकाउंट में जितना चाहे पैसा रखें – ₹0 भी चलेगा और लाखों भी। यह अकाउंट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बैंकिंग सेवाएं आसानी से और कम खर्च में पाना चाहते हैं।
Bank of Baroda bob LITE Savings Account Features
- Zero Balance Account: यह अकाउंट पूरी तरह से Zero Balance है। यानी इसमें न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप कभी भी अकाउंट शून्य बैलेंस पर चला सकते हैं बिना किसी फाइन के।
- Free Rupay Platinum Debit Card: अगर आप थोड़ा बैलेंस बनाए रखते हैं (जैसे कि मेट्रो शहर में ₹3000, सेमी-अर्बन में ₹2000 और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1000), तो आपको Free Rupay Platinum Debit Card मिलेगा। अगर ये बैलेंस न बना सके तो डेबिट कार्ड पर वार्षिक शुल्क लागू होगा।
- No Penalty: अगर आप न्यूनतम बैलेंस नहीं भी रखते हैं, तब भी बैंक आपसे कोई पेनल्टी चार्ज नहीं करेगा।
- 30 Free Cheque Leaves Every Year: साल में 30 चेक पेज फ्री में मिलती हैं। उसके बाद एक्स्ट्रा चेक बुक के लिए बैंक के नियम अनुसार चार्ज लगता है।
- Free Passbook: पहला पासबुक बिल्कुल फ्री दिया जाता है। अगर आप डुप्लीकेट पासबुक या स्टेटमेंट मांगते हैं तो उसका चार्ज देना पड़ सकता है।
- Interest Rates and Payments: सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज रोजाना बैलेंस के आधार पर हर तिमाही में आपके खाते में क्रेडिट की जाती है। ब्याज दर समय-समय पर बैंक द्वारा अपडेट होती रहती है।
- ATM, Net Banking and Mobile Banking Facilities: आप इस अकाउंट से ATM निकासी, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सभी डिजिटल सेवाओं का फायदा ले सकते हैं।
Bank of Baroda bob LITE Savings Account Eligibility
- भारत का कोई भी निवासी नागरिक जो बैंक के नियमों के अनुसार अकाउंट खोलने के योग्य है।
- 10 साल से ऊपर के बच्चे भी अकाउंट खोल सकते हैं, बशर्ते वे खुद से पढ़ और लिख सकते हों।
- यह अकाउंट सैलरीड क्लास, प्रोफेशनल्स, बिज़नेस मैन, हाउसवाइफ, स्टूडेंट्स, रिटायर्ड पर्सन्स – सभी के लिए उपयुक्त है।
Documents Required for Bank of Baroda bob LITE Savings Account
अकाउंट खोलने के लिए इस डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी:
- PAN कार्ड या Form 60 (अनिवार्य)
- Any Valid ID Proof – आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, NREGA जॉब कार्ड, National Population Register द्वारा जारी पत्र
- Address Proof – अगर ऊपर दिए गए पहचान पत्र में पता नहीं है, तो: बिजली/पानी/फोन का बिल (2 महीने से ज्यादा पुराना न हो), संपत्ति कर रसीद, सरकारी नौकरी का आवास पत्र, रेंट एग्रीमेंट आदि
Debit Card and Fees
Bank of Baroda bob LITE Savings Account पर आपको Rupay Platinum Debit Card मिलता है। यह तभी फ्री रहता है जब आप निम्नलिखित बैलेंस बनाए रखें:
- मेट्रो/शहरी क्षेत्र: ₹3000, सेमी-अर्बन क्षेत्र: ₹2000, ग्रामीण क्षेत्र: ₹1000
- अगर यह बैलेंस मेंटेन नहीं हुआ, तो बैंक अपने नियमों के अनुसार वार्षिक डेबिट कार्ड शुल्क लेगा।
Other Important Terms and Conditions
- NEFT/RTGS/IMPS – बैंक शाखा या ऑनलाइन मोड से लेनदेन किया जा सकता है। शुल्क बैंक की वेबसाइट पर अपडेट रहता है।
- Cash Deposit and Withdrawal Limits – बिना PAN कार्ड के, कैश डिपॉजिट की सीमा ₹49,999 है और PAN के साथ ₹2 लाख तक जमा किया जा सकता है।
- Withdrawal Slip से निकासी – ₹25,000 प्रति दिन तक निकासी की जा सकती है, पासबुक के साथ।
- Dormant Account Rule – अगर 2 साल तक खाता उपयोग नहीं किया गया, तो वो Inoperative हो जाता है। लेकिन ब्याज मिलता रहता है।
- Account Closure Charges – खाता खोलने के 14 दिन के अंदर बंद किया गया तो कोई शुल्क नहीं। 14 दिन से 1 साल के बीच बंद करने पर ₹200 + GST लगेगा।
Sweep Facility and Standing Instructions
- bob LITE अकाउंट में आप Sweep Facility एक्टिवेट करा सकते हैं, जिससे एक निश्चित सीमा के ऊपर का पैसा ऑटोमैटिकली फिक्स्ड डिपॉजिट में चला जाता है।
- Standing Instructions (SI) भी आसानी से दी जा सकती हैं – जैसे कि हर महीने EMI या किसी बिल का भुगतान।
क्या Bank of Baroda bob LITE Savings Account आपके लिए सही है?
अगर आप एक ऐसा सेविंग अकाउंट चाहते हैं जिसमें: बैलेंस न रखने पर भी कोई पेनल्टी न लगे, डिजिटल बैंकिंग और डेबिट कार्ड की सुविधाएं मिलें, बैंक पर भरोसा हो और सेवा देशभर में मिले, तो bob LITE Savings Account आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है।
यह अकाउंट उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो एक सिंपल, नो-फ्रिल्स, कम मेंटेनेंस वाला सेविंग अकाउंट चाहते हैं। छात्रों, नौकरीपेशा, गृहिणियों और छोटे व्यापारियों के लिए भी ये खाता सबसे उपयोगी साबित हो सकता है।
आप bob LITE खाता खोलने और अन्य जानकारी के लिए Bank of Baroda की वेबसाइट पर जा सकते हैं: 👉 https://www.bankofbaroda.in
Related Topics: