अगर आप अपने पैसों को ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं, जहां ना सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रहे, बल्कि आपको अच्छा रिटर्न भी मिले — तो ये जानकारी आपके लिए बहुत काम की है! आज हम जानेंगे LIC Housing Finance के Fixed Deposit (FD) के बारे में। अगर आप अपने पैसों को एक भरोसेमंद जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो LIC Housing Finance — यानी कि LIC का FD एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यहां आप न सिर्फ अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि 5 साल में एक अच्छा खासा रिटर्न भी कमा सकते हैं। हम ये भी जानेंगे कि अगर आप ₹1 लाख, ₹2 लाख, ₹3 लाख, ₹5 लाख या ₹10 लाख रुपया LIC Housing Finance के FD में 5 साल के लिए निवेश करते हैं, तो आपको कितना ब्याज मिलेगा और आपकी कुल मैच्योरिटी अमाउंट कितनी होगी।
LIC Housing Finance FD Interest Rate
सबसे पहले बात करें ब्याज दर (Interest Rate) की — तो LIC Housing Finance 5 साल की FD पर:-
- General Citizens: 6.90% P.A.
- Senior Citizens: 7.15% P.A.
यह रेट 2025 के अनुसार है और उन निवेशकों के लिए लागू है जो ₹3 करोड़ से कम का निवेश करते हैं।
LIC Housing Finance FD Maturity Amount
इस टेबल में जानिए, अलग-अलग अमाउंट पर 5 साल में आपको कितना रिटर्न मिलेगा:

- अगर आप ₹1,00,000 निवेश करते हैं, तो General Citizens को करीब ₹39,260 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी अमाउंट होगी ₹1,39,260, वहीं Senior Citizens को ₹41,132 का ब्याज मिलेगा और कुल मैच्योरिटी होगी ₹1,41,132.
- ₹2,00,000 पर General Citizens को ₹78,520, और मैच्योरिटी ₹2,78,520 होगी। वहीं Senior Citizens को ₹82,264 का ब्याज और मैच्योरिटी ₹2,82,264 मिलेगी।
- ₹3,00,000 निवेश करने पर General को ₹1,17,780, और मैच्योरिटी ₹4,17,780 मिलेगी। वहीं Senior को ₹1,23,396 का ब्याज और ₹4,23,396 मैच्योरिटी मिलेगी।
- ₹5,00,000 पर General को ₹1,96,301 और कुल मैच्योरिटी ₹6,96,301 होगी, जबकि Senior Citizens को ₹2,05,660 का ब्याज और ₹7,05,660 की मैच्योरिटी मिलेगी।
- ₹10,00,000 निवेश करने पर General Citizens को करीब ₹3,92,602 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी अमाउंट ₹13,92,602 होगी। वहीं Senior Citizens को ₹4,11,321 का ब्याज और ₹14,11,321 मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगा।
जैसे-जैसे आप ज्यादा और लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं, आपके रिटर्न में भी अच्छा खासा बढ़त होता है। इसलिए अगर आप एक सुरक्षित और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश में हैं, तो LIC Housing Finance का FD आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
Related Topics: