आज के समय में हर कोई अपने पैसों को सुरक्षित रखना चाहते है और थोड़ा बहुत ब्याज भी कमाना चाहते है। ऐसे में सेविंग्स अकाउंट यानी बचत खाता एक जरूरी चीज बन गया है। लेकिन जब अकाउंट खोलने की बारी आती है तो अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं – Post Office में अकाउंट खोलें या फिर SBI (State Bank of India) में? आज हम Post Office Savings Account vs SBI Savings Account इन दोनों सेविंग्स अकाउंट में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर रहेगा, इसके बारे में डीटेल में जननेगे।
ब्याज दर (Interest Rate) – किसमें मिलेगा ज़्यादा फायदा?
2025 में पोस्ट ऑफिस अपने सेविंग्स अकाउंट पर 4% सालाना ब्याज देता है। यह रेट फिक्स रहता है और सरकार द्वारा तय किया जाता है। वहीं अगर हम SBI (State Bank of India) की बात करें तो यहाँ आपको 2.70% से 3.50% तक का ब्याज मिलता है, जो कि आपके अकाउंट में जमा पैसे पर निर्भर करता है।
अगर आप ज्यादा ब्याज चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का ऑप्शन बेहतर है।
न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance)
पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आपको सिर्फ ₹500 का न्यूनतम बैलेंस रखना होता है। वहीं SBI में आपको ज़ीरो बैलेंस की सुविधा मिल जाता है, यानि अगर आप अपने सेविंग्स अकाउंट में कोई बैलेंस नहीं रखते हैं तो भी इसपर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
कम बैलेंस में काम चलाना है तो पोस्ट ऑफिस सही है और अगर आप ज़ीरो बैलेंस अकाउंट चाहते हैं तो SBI बेस्ट है।
ATM और डेबिट कार्ड सुविधा
SBI आपको तुरंत ATM cum Debit Card देता है जिससे आप कहीं से भी पैसा निकाल सकते हैं, UPI कर सकते हैं, और ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में भी अब डेबिट कार्ड की सुविधा है, लेकिन ATM की संख्या कम होती है और कई जगह ये कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग में काम नहीं करता।
अगर आपको डिजिटल फैसिलिटी चाहिए तो SBI बेस्ट है।
ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप
SBI की YONO App बहुत ही एडवांस है। आप इससे बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर, FD, UPI सब कुछ बड़ी आसानी से कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस ने भी IPPB मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, लेकिन इसकी सुविधा अभी भी लिमिटेड है और इंटरनेट स्पीड कम होने पर काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
अगर आप नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए SBI ज़्यादा आरामदायक है।
ग्रामीण बनाम शहरी क्षेत्र – किसके लिए क्या सही है?
अगर आप गांव या छोटे शहर में रहते हैं जहां इंटरनेट या ATM की सुविधा कम है, तो पोस्ट ऑफिस का अकाउंट आसान और भरोसेमंद ऑप्शन है। लेकिन अगर आप शहर में रहते हैं और हर चीज ऑनलाइन करना पसंद करते हैं तो SBI का सेविंग्स अकाउंट ज्यादा काम का साबित होगा।
ट्रांजैक्शन लिमिट और फीस
पोस्ट ऑफिस में ट्रांजैक्शन लिमिट कम होती है और कई बार ब्रांच जाकर ही काम करना पड़ता है। वहीं SBI में आप ज्यादा ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, वो भी घर बैठे। SBI में कुछ सर्विसेस पर चार्ज लग सकता है, जबकि पोस्ट ऑफिस में लिमिटेड सर्विस है लेकिन चार्ज कम होते हैं।
कौन सा अकाउंट आपके लिए सही है?
| जरुरत | सही ऑप्शन |
|---|---|
| ज्यादा ब्याज चाहिए | Post Office |
| ज्यादा डिजिटल सुविधा चाहिए | SBI |
| कम बैलेंस में काम चलाना है | Both |
| फुल ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग | SBI |
| गांव में रहते हैं | Post Office |
| शहर में रहते हैं | SBI |
अब आप खुद तय कीजिए कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा सेविंग्स अकाउंट आपके लिए सही है। अगर आप ज्यादा डिजिटल फैसिलिटी चाहते हैं तो SBI चुनिए, और अगर कम झंझट और अच्छा ब्याज चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस बढ़िया है।