आज के समय में हर कोई चाहता है कि उनके सेविंग पर अच्छा रिटर्न मिले और पैसा सुरक्षित भी रहे। ऐसे में Fixed Deposit (FD) एक बेस्ट ऑप्शन है, FD में आपको फिक्स ब्याज दर पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि SBI में FD करवाना सही रहेगा या नहीं, तो चलिए जानते हैं कि अगर आप ₹50,000, ₹1 लाख, ₹2 लाख, ₹3 लाख या ₹5 लाख की FD SBI में 5 साल के लिए करवाते हैं, तो आखिर आपको कितना ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगा।
SBI FD – Interest Rate 2026
State Bank of India अपने ग्राहकों को 5 साल की FD पर नीचे दिए गए ब्याज दर ऑफर करता है:
- General Citizens: 6.05% P.A.
- Senior Citizens: 7.05% P.A.
यह ब्याज दर ₹3 करोड़ से कम की FD पर लागू होती है। FD का ब्याज Quarterly Compounding के हिसाब से जोड़ा जाता है, यानी हर 3 महीने पर ब्याज आपकी FD में जुड़ जाता है।
State Bank of India FD: 5 साल में कितना मिलेगा?
नीचे दी गई टेबल में देखा जा सकता है कि अलग-अलग राशि पर 5 साल बाद आपको कितना रिटर्न मिलेगा —

(Note: ये आंकड़े अनुमानित हैं और Quarterly Compounding के आधार पर निकाले गए हैं।)
SBI में FD कराने के फायदे
- सुरक्षित निवेश – इसमें कोई मार्केट रिस्क नहीं होता।
- फिक्स रिटर्न की गारंटी, यानी ब्याज दर तय होती है।
- Online FD खोलना बहुत आसान है – SBI Internet Banking या मोबाइल ऐप (Yono app) से मिनटों में खुल जाती है।
- Senior citizens को एक्स्ट्रा ब्याज का फायदा मिलता है।
- ब्याज का पेमेंट आप monthly, quarterly या maturity पर ले सकते हैं।
- जरूरत पड़ने पर loan against FD की सुविधा भी मिलती है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेविंग्स पर अच्छा रिटर्न मिले और पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो SBI FD आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। चाहे आप ₹50,000 से शुरुआत करें या ₹5 लाख तक का निवेश करें – 5 साल में आपको अच्छा ब्याज और गारंटीड रिटर्न मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें रिस्क ज़ीरो है और फिक्स रिटर्न मिलता है।