आज के समय में सिर्फ बड़ों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी पैसे की अहमियत और बैंकिंग की जानकारी देना बहुत ज़रूरी हो गया है। क्योंकि जितनी जल्दी बच्चा फाइनेंशियल नॉलेज सीखेगा, उतना ही बेहतर वह आगे अपनी लाइफ में पैसा समझदारी से इस्तेमाल करेगा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए, भारत का सबसे भरोसेमंद और सबसे बड़े बैंकों में से एक SBI (State Bank of India) लेकर आया है –
- SBI Pehla Kadam
- SBI Pehli Udaan
यह दोनों अकाउंट बच्चों के लिए खास बनाए गए हैं। तो चलिए डीटेल में जानते हैं SBI Pehla Kadam और Pehli Udaan अकाउंट क्या हैं, किसे खोलना चाहिए, इन अकाउंट की खास बातें क्या हैं और माइनर्स (नाबालिगों) के लिए यें सेविंग्स अकाउंट क्यों सबसे अच्छे माने जाते हैं।
Pehla Kadam और Pehli Udaan क्या हैं?
SBI ने बच्चों के लिए दो अलग-अलग सेविंग्स अकाउंट बनाए हैं –
- पहला कदम (Pehla Kadam)– यह अकाउंट छोटे बच्चों के लिए है जिन्हें पेरेंट्स या गार्डियन की मदद की ज़रूरत होती है।
- पहली उड़ान (Pehli Udaan)– यह अकाउंट 10 साल या उससे ऊपर के बच्चों के लिए है जो खुद सिग्नेचर कर सकते हैं और थोड़ा समझदार हो गए हैं।
यह दोनों अकाउंट बच्चों को पैसे की बचत, खर्च और ऑनलाइन बैंकिंग की बेसिक जानकारी देना शुरू करते हैं।
SBI Pehla Kadam – छोटे बच्चों के लिए पहला बैंकिंग कदम
‘Pehla Kadam’ यानी बच्चे की फाइनेंशियल लाइफ की पहली सीढ़ी। यह अकाउंट किसी भी उम्र के नाबालिग के लिए खोला जा सकता है, लेकिन यह हमेशा पेरेंट्स या गार्डियन के साथ जॉइन्ट रूप से ऑपरेट किया जाता है।
SBI Pehla Kadam अकाउंट की खास बातें
- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं – यानी आप चाहें तो इसमें ₹100 रखिए या ₹5000, कोई पेनल्टी नहीं।
- अधिकतम बैलेंस – ₹10 लाख से ज़्यादा इस अकाउंट में नहीं रखा जा सकता।
- चेक बुक – इस अकाउंट में पेरेंट्स के नाम से चेकबुक मिलती है, जो बच्चे के नाम पर पर्सनलाइज़ होती है।
- ATM cum डेबिट कार्ड – बच्चे की फोटो वाला एटीएम कार्ड मिलता है।
- डेली लिमिट: ₹5000 निकासी या POS ट्रांजैक्शन।
- कार्ड दोनों के नाम पर होगा – बच्चे और पेरेंट्स।
- डेली लिमिट: ₹2000।
- Auto Sweep Feature– अगर अकाउंट में ₹20,000 से ज्यादा आ जाता है, तो उसे ऑटोमैटिकली फिक्स डिपॉज़िट (FD) में डाल दिया जाएगा।
- FD की न्यूनतम रकम ₹10,000 और फिर ₹1000 के गुणक में।
- KYC – बच्चे की Date of Birth का प्रमाण और पेरेंट्स के KYC डॉक्यूमेंट्स ज़रूरी हैं।
Pehli Udaan – बच्चों की पहली उड़ान फाइनेंशियल आज़ादी की ओर
‘Pehli Udaan’ उन बच्चों के लिए है जो 10 साल या उससे ऊपर के हैं और खुद हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह खाता बच्चा अपने नाम पर एकल रूप से चला सकता है – यानी अब जरूरत नहीं कि मम्मी-पापा साथ हों।
SBI Pehli Udaan अकाउंट की खास बातें
- मिनिमम बैलेंस की कोई ज़रूरत नहीं – बहुत बड़ी राहत।
- अधिकतम बैलेंस – ₹10 लाख तक रखा जा सकता है।
- चेक बुक – बच्चे के नाम की पर्सनलाइज़ चेकबुक मिलती है (10 पेज की)।
- ATM cum डेबिट कार्ड – बच्चे की फोटो के साथ पर्सनल कार्ड मिलता है।
- डेली लिमिट: ₹5000 निकाल सकते हैं या POS पर खर्च कर सकते हैं।
- कार्ड सिर्फ बच्चे के नाम पर होगा।
- डेली ट्रांजैक्शन लिमिट ₹2000 तक।
- Auto Sweep Feature – ₹20,000 से ज़्यादा जमा होते ही उसे फिक्स डिपॉज़िट में कन्वर्ट किया जा सकता है। ₹10,000 मिनिमम और ₹1000 के गुणक में।
- बच्चे की DOB प्रूफ और पेरेंट्स का KYC डॉक्युमेंट ज़रूरी है।
SBI Pehla Kadam Vs SBI Pehli Udaan
Features | SBI Pehla Kadam | SBI Pehli Udaan |
---|---|---|
Age Limit | Any Age | 10 Years and Above |
Account Operations | With Parents | Child Himself |
Cheque Book | In the Name of Parents | In the Name of Child |
ATM Card | In the Name of Both | In the Name of Child |
Mobile Banking | Basic Feature | Basic + IMPS |
KYC | DOB + Parents KYC | DOB + Parents KYC |
SBI Pehla Kadam और Pehli Udaan
- Branded Passbook– बच्चों के नाम की और आकर्षक डिज़ाइन वाली पासबुक मिलती है, वो भी फ्री में।
- Nominee Facility– नॉमिनी जोड़ना आसान है, बैंक इसे Strongly Recommend करता है।
- Inter-branch Transfer– अकाउंट नंबर बदले बिना ही अकाउंट को किसी भी SBI ब्रांच में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- Interest Rate– सेविंग अकाउंट पर जो भी ब्याज दर लागू है, वही इन खातों पर भी मिलेगा और डेली बैलेंस के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा।
- No Internal Charge– अगर SBI ब्रांच के बीच में पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
अगर आपका बच्चा अभी छोटा है और खुद बैंकिंग नहीं समझ सकता – Pehla Kadam सही रहेगा। अगर बच्चा 10 साल से बड़ा है, पढ़ा-लिखा है और खुद से ट्रांजैक्शन करना सीखना चाहता है – Pehli Udaan बेस्ट ऑप्शन है।
SBI Pehla Kadam और Pehli Udaan अकाउंट कैसे खोलें?
अकाउंट खोलना बहुत आसान है:
- अपने नजदीकी SBI ब्रांच में जाएं।
- बच्चे की जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल ID ले जाएं।
- अपने KYC डॉक्युमेंट्स जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड साथ ले जाएं।
- बैंक आपको एक फॉर्म देगा – उसे भरें और डॉक्युमेंट्स लगाएं।
- अकाउंट खुलने के बाद आपको पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड मिल जाएगा।
👉SBI Pehla Kadam Pehli Udaan: https://sbi.co.in/web/personal-banking/accounts/saving-account/savings-account-for-minors
बचपन से ही अगर बच्चों को पैसों की वैल्यू सिखाई जाए, तो वे बड़े होकर समझदार इनसान बनते हैं। SBI का ‘Pehla Kadam’ और ‘Pehli Udaan’ ऐसे ही दो कदम हैं जो बच्चों को फाइनेंशियल लिटरेसी की ओर ले जाते हैं।
Related Topics: