Sukanya Samriddhi Yojana (SSY): ये योजना भारत सरकार द्वारा सिर्फ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है। अगर आपकी एक बेटी है और आप चाहते हैं कि उसकी पढ़ाई और शादी के लिए भविष्य में पैसों की टेंशन ना हो, तो ये योजना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
Sukanya Samriddhi Yojana सिर्फ 0 से 10 साल की उम्र की बेटियों के नाम पर ही खोली जा सकती है। इसका उद्देश्य है कि माता-पिता धीरे-धीरे पैसे जमा करें ताकि बच्ची के बड़े होने तक एक अच्छा फंड बन जाए। इस योजना में आप हर साल कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं। अभी के समय में Sukanya Samriddhi Yojana पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि सालाना कंपाउंड होता है यानी हर साल जो ब्याज मिलता है, वह भी अगले साल के साथ जुड़ जाता है और उस पर भी ब्याज मिलता है।
अब बात करते हैं उस सवाल की जो सबके मन में है – अगर हम हर महीने ₹2000 जमा करें तो 21 साल बाद कितना पैसा मिलेगा? तो चलिए इसका सीधा सा हिसाब समझते हैं।
- ₹2000 हर महीने का मतलब साल में ₹2000X12 = ₹24,000
- अगर आप लगातार 15 साल तक पैसे जमा करते हैं तो आपकी कुल जमा राशि होगी ₹24,000 × 15 = ₹3,60,000.
इसके बाद 15 साल के बाद आपको पैसे जमा नहीं करने होते, लेकिन आपका पैसा अगले 6 साल तक ब्याज कमाता रहता है। इस तरह 21 साल पूरे होने पर आपको करीब ₹9.98 लाख का रिटर्न मिलेगा। यानी ₹3.6 लाख के निवेश पर करीब ₹10 लाख की टैक्स फ्री मैच्योरिटी मिलती है।
Sukanya Samriddhi Yojana की खास बातें:
- यह अकाउंट सिर्फ 0 से 10 साल की लड़की के नाम पर खोला जा सकता है।
- एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए अकाउंट खोला जा सकता है (कुछ विशेष मामलों में तीन)
- साल भर में आप कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं।
- जमा की गई राशि पर 8.2% प्रति वर्ष का ब्याज मिलता है (2025 के अनुसार)
- ब्याज Yearly Compounded होता है – यानी हर साल का ब्याज अगली साल के मूलधन में जुड़ जाता है।
- सिर्फ 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं, लेकिन ब्याज 21 साल तक मिलता है।
- मैच्योरिटी के समय पूरी रकम टैक्स फ्री होती है।
- निवेश की गई राशि पर Income Tax छूट मिलती है (Section 80C के अंतर्गत)
Sukanya Samriddhi Yojana का खाता आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी भी सरकारी बैंक में जाकर खोल सकते हैं। इसके लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।
इस स्कीम की एक और अच्छी बात ये है कि जब लड़की 18 साल की हो जाती है और अगर उसे हायर एजुकेशन के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो अकाउंट में जमा राशि का 50% तक निकाला जा सकता है। बाकी की रकम 21 साल पूरे होने पर पूरी तरह से निकाली जा सकती है।
अगर आप अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के लिए कोई ऐसा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं जो सुरक्षित हो, अच्छा रिटर्न दे और टैक्स फ्री हो, तो Sukanya Samriddhi Yojana एक परफेक्ट प्लान है। हर महीने ₹2000 की छोटी सी बचत से आप अपनी बेटी के लिए ₹10 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं।