आज के समय में हर कोई चाहता है कि उनका बैंक अकाउंट सिर्फ एक पैसा रखने की जगह न होकर एक ऐसा पार्टनर बने जो उसके हर ज़रूरत के समय काम आए। और अगर आप भी एक नौकरीपेशा वाले व्यक्ति हैं जिनकी मासिक सैलरी ₹25,000 से कम है, तो आपके लिए Union Bank of India का Classic Salary Account एक ऐसा ही सॉल्यूशन लेकर आया है – जिसमें ना सिर्फ Zero Balance की सुविधा है, बल्कि ढेरों प्रीमियम बेनिफिट्स भी मिलते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के।
सबसे पहले जानते हैं Union Bank Classic Salary Account के सबसे शानदार फीचर की, तो इसमें आपको Platinum Debit Card बिलकुल फ्री मिलता है। न कोई इश्यू चार्ज, न मेंटेनेंस फीस – और इस कार्ड से आप एक दिन में ₹75,000 तक ATM से कैश निकाल सकते हैं और ₹1,50,000 तक कार्ड से शॉपिंग या खर्च कर सकते हैं। साथ ही, Union Bank के ATM से हर महीने 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन और दूसरे बैंक के ATM से मेट्रो में 3 और बाकी शहरों में 5 ट्रांजेक्शन बिलकुल फ्री मिलते हैं।
अब बात करते हैं सबसे ज़रूरी फायदे की – Free Personal Accident Insurance! Union Bank का ये Classic Salary Account आपको ₹2 लाख तक का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर देता है, जो सभी के लिए लागू होता है – चाहे आप आर्मी, पुलिस, गवर्नमेंट, PSU कर्मचारी हों या कोई प्राइवेट जॉब में हों। और अगर आपके पास RuPay Platinum डेबिट कार्ड है, तो NPCI की तरफ से ₹2 लाख का अतिरिक्त कवर और साथ ही ₹5 लाख का एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस भी मिलेगा – वो भी बिना कोई प्रीमियम दिए। इतना ही नहीं, अगर आप हॉस्पिटल में एडमिट होते हैं तो आपको Free Hospital Cash Benefit भी मिलता है।
इस अकाउंट पर आपको हर साल 40 पन्नों की पर्सनलाइज्ड चेकबुक मुफ्त दी जाती है, जिससे आप अपने पैसों का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। एक और जबरदस्त सुविधा है – Temporary Overdraft, जिसमें आप अपनी एक महीने की सैलरी का 90% तक रकम (मैक्सिमम ₹20,000) तक निकाल सकते हैं, अगर कभी बीच महीने में पैसों की तंगी हो जाए तो ये सुविधा बहुत काम आती है।
अगर आप इस अकाउंट से लोन लेना चाहते हैं – जैसे Home Loan, Personal Loan, Education Loan या Vehicle Loan – तो Union Bank, Processing Fee पर 50% से लेकर 100% तक की छूट देता है। इसके अलावा Rate of Interest पर भी 0.05% से 0.10% तक की छूट मिलती है, जो सीधे आपकी EMI को हल्का बनाता है।
इस अकाउंट में आप अपनी पत्नी के साथ Joint Account भी खोल सकते हैं और साथ ही अपने परिवार के 3 सदस्यों (जैसे Spouse aur 2 Children) के लिए Zero Balance Account की सुविधा भी पा सकते हैं। यानी एक अकाउंट और पूरा परिवार कवर!
अब अगर कभी आपको अकाउंट बंद करना हो तो Union Bank इसके लिए भी पूरी सहूलियत देता है। अगर आप 14 दिनों के अंदर अकाउंट बंद करते हैं या 12 महीने के बाद बंद करते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा। यानि, 15 दिन से लेकर 12 महीने के बीच में बंद करने पर कोई चार्जेस नहीं देना होता है।
Eligibility और Required Documents
- Classic Salary Account उन लोगों के लिए है जिनकी सैलरी नियमित आती है और ₹25,000 से कम है।
- Documents Required: पहचान के लिए (ID Proof): पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक/RBI द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य डॉक्यूमेंट
- पते के प्रमाण के लिए (Address Proof): टेलीफोन बिल, राशन कार्ड, बिजली बिल, रेंटल एग्रीमेंट, या किसी मान्यता प्राप्त संस्था द्वारा दिया गया पत्र
नोट: डॉक्यूमेंट की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी और ओरिजिनल दिखाना होगा सत्यापन के लिए।
Union Bank Classic Salary Account कैसे अप्लाइ करें?
अगर आप इस शानदार अकाउंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो Union Bank की वेबसाइट पर जाएं:
यहां बस आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पिन कोड और शहर भरना है और एक सिंपल कैप्चा हल करना है। फिर Bank का एक एक्सीक्यूटिव खुद आपसे संपर्क करेगा।
Union Bank का Classic Salary Account ना सिर्फ एक अकाउंट है, बल्कि एक भरोसेमंद साथी है, जो आपकी हर फाइनेंशियल जरूरत में साथ देता है। Zero Balance, Free Insurance, Loan पर छूट, Overdraft सुविधा और बहुत कुछ – वो भी बिना किसी झंझट के। अगर आप एक स्मार्ट कर्मचारी हैं, तो ये अकाउंट आपकी सैलरी का सबसे स्मार्ट इस्तेमाल साबित हो सकता है।