Best Shares to Buy for Beginners

आज के समय में लोग FD और Mutual Fund के अलावा अधिक से अधिक लोग बेहतर रिटर्न पाने के लिए Stock Market का रुख कर रहे हैं। लेकिन शुरुआत में लोगों के लिए स्टॉक ट्रेडिंग कहां से शुरू करें और कैसे शुरू करें, इसके बारे में जानकारी लेना काफी मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी बेहतर रिटर्न पाने के लिए Stock Market में निवेश करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपको काफी मदद करेगी। आज हम आपको कुछ ऐसे शेयरों के बारे में जानकारी देंगे जिनके साथ आप Stock Market में अपनी निवेश यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।

Best Stocks for Beginners

CompanyMarket Cap
Reliance Industries₹17,12,743Cr
ITC₹4,38,601Cr
Infosys₹6,32,320Cr
Eicher Motors₹1,02,687Cr
ICICI Bank₹6,39,583Cr
Bajaj Finserv₹2,86,358Cr
Kotak Mahindra Bank₹3,77,799Cr

Reliance Industries

Reliance Industries भारत का सबसे बड़ा समूह है, जिसने E&P Refining, Petrochemicals, Telecom और Textiles समेत कई क्षेत्रों में अपना बिजनेस फैला रखा है। तेल की बढ़ती कीमतों से रिलायंस काफी अधिक लाभ कमा रही है। Reliance Telecom सेक्टर में भी बाकी कॉम्पनियों से काफी आगे है।

  • Industry : Oil & Energy
  • Current Market Price : ₹26,04.00
  • Market Cap : ₹17,12,743Cr

ITC Ltd.

ITC भारत का सबसे बड़ा FMCG मार्केटर है। FMCG, Tobacco, Hotels, Paperboards, Software, Packaging, Agribusiness जैसे उद्योगों में ITC का काफी अहम रोल है। इस कंपनी के 5 सेगमेंट में 13 बिजनेस हैं। ITC के Aashirvaad, Sunfeast, Bingo, ITC Master Chef, Fabelle, Sunbean, Fiama, Savlon, Classmate, और Paperkraft जैसे काफी प्रसिद्ध ब्रांड भी हैं।

  • Industries : FMCG
  • Current Market Price : ₹353.70
  • Market Cap : ₹4,38,601Cr

Infosys

Infosys Limited एक भारतीय मल्टीनेशनल IT कंपनी है। जो Business Consulting, Information Technology and Outsourcing Services जैसी सेवाएं प्रदान करती है। इस कंपनी का बिजनेस लगभग 50 से अधिक देशों में फैला हुआ है। इस कंपनी की स्थापना पुणे में हुई थी और इसका मुख्यालय बैंगलोर में है।

  • Industries : IT
  • Current Market Price : ₹1,507.00
  • Market Cap : ₹6,32,320Cr

Eicher Motors

Eicher Motors Ltd. एक भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी है जो मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहन बनाती है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। Royal Enfield के मालिक Eicher Motors का मिडिलवेट मोटरसाइकिलों में लगभग मोनोपोली है। Royal Enfield मोटरसाइकिलों का निर्माण चेन्नई में किया जाता है और दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।

  • Industries : Automobiles
  • Current Market Price : ₹3,761.00
  • Market Cap : ₹1,02,687Cr

ICICI Bank

ICICI Bank भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। ICICI Bank का लगभग 5,400 ब्रांच और लगभग 15,800 ATM है। भारत के अलावा ICICI Bank के ब्रांच लगभग 17 देशों में मौजूद है जैसे – United States, Singapore, Bahrain, Hong Kong, Qatar, Oman, Dubai, China and South Africa. इसके अलावा इस बैंक के ऑफिस United Arab Emirates, Bangladesh, Malaysia and Indonesia में है। Best Stocks for Beginners.

  • Industries : Finance
  • Current Market Price : ₹917.30
  • Market Cap : ₹6,39,583Cr

Bajaj Finserv

Bajaj Finserv, Bajaj Group का एक हिस्सा है जो वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। Bajaj Finserv life insurance, general insurance, and retail financing जैसे सेवाएं प्रदान करता है। Bajaj Finserv ने हाल ही में Renewable Energy और स्वास्थ्य सेवा में भी प्रवेश किया है।

  • Industries : Finance
  • Current Market Price : ₹1,779.85
  • Market Cap : ₹2,86,358Cr

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है। पूरे भारत में इस बैंक के लगभग 1600 ब्रांच और लगभग 2519 ATM मौजूद है। ING Vysya Bank 1 April 2015 को Kotak Mahindra Bank के साथ विलय हो गया था। आज के समय में Kotak Mahindra Bank का कुल 5.46 लाख करोड़ का एसेट्स है।

  • Industries : Finance
  • Current Market Price : ₹1,885.00
  • Market Cap : ₹3,77,799Cr

Other Trending Posts:

Spread the love

Leave a Comment