अगर आप अभी के समय में एक Safe, Guaranteed और Disciplined Saving Plan ढूंढ रहे हैं, तो Post Office RD (Recurring Deposit) आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एक ऐसी सरकारी स्कीम है जिसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके एक बड़ा फंड बना सकते हैं और वो भी बिना किसी मार्केट रिस्क के। आज हम आपको Post Office RD की पूरी जानकारी देंगे, जैसे Interest Rate, New Rules, Eligibility, Loan Facility, Premature Closure और Maturity Benefits क्या हैं।
Post Office RD (Recurring Deposit)
Post Office Recurring Deposit एक Government-backed Saving Scheme है, जहां आप हर महीने एक Fixed Amount जमा करते हैं और आपको उस पर Fixed Interest मिलता है। यह Scheme खासकर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एक Disciplined Saving Habit बनाना चाहते हैं और Risk-free Investment चाहते हैं।
आज के समय में जब Market में Risk काफी ज्यादा है, Post Office RD आपको Safe और Guaranteed Return देता है, जिससे यह सभी के लिए एक बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बन जाता है।
Post Office RD Interest Rate 2026
2026 के अनुसार Post Office RD पर 6.7% P.A. का interest मिलता है। यह Interest Rate, Government द्वारा तय किया जाता है और समय-समय पर बदल सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह Interest Compounded Basis पर Calculate होता है, जिससे आपका जमा पैसा काफी तेजी से बढ़त है और Maturity पर आपको एक अच्छा अमाउन्ट मिलता है।
Post Office RD में Minimum और Maximum Investment कितना है?
पोस्ट ऑफिस Recurring Deposit की सबसे बड़ी खासियत इसकी Flexibility है। आप सिर्फ ₹100 हर महीने से अपना RD Account शुरू कर सकते हैं, और उसके बाद ₹10 के Multiples में जितना चाहें उतना पैसा जमा कर सकते हैं। यहां पर Maximum Investment की कोई लिमिट नहीं है, यानी आप अपनी इंकम के हिसाब से Unlimited Invest कर सकते हैं।
Post Office RD में कौन Account खोल सकता है? (Eligibility Criteria)
इस Scheme में लगभग हर Indian Citizen Account खोल सकता है।
- अगर आप एक Adult हैं, तो आप Single Account खोल सकते हैं। इसके अलावा आप Joint Account (2-3 लोगों के साथ) भी खोल सकते हैं, जिसमें Joint A और Joint B दोनों Options Available होते हैं।
- Joint A account में सभी account holders की सहमति जरूरी होती है, जबकि Joint B में कोई भी account holder individually operate कर सकता है।
- इसके अलावा, Parents या Guardian अपने बच्चे के नाम पर Post Office RD Account खोल सकते हैं, और 10 साल से ऊपर का बच्चा खुद के नाम पर भी RD account open कर सकता है।
- एक और खास बात — आप एक से ज्यादा RD accounts भी open कर सकते हैं, चाहे individually या jointly.
Online RD Account कैसे खोलें?
2026 में Digital सुविधा के साथ अब आप e-banking या mobile banking के जरिए भी Post Office RD Account खोल सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आपके पास पहले से Post Office Savings Account होना जरूरी है। अगर आपके पास savings account है, तो आप घर बैठे ही RD account open कर सकते हैं — जो आज के समय में काफी आसान है।
Deposit Rules क्या हैं? (हर महीने पैसे कैसे जमा करें?)
Post Office में जब आप RD Account open करते हैं, तो जो Amount आप पहली बार जमा करते हैं वही आपकी Monthly Installment Fix हो जाती है। जैसे अगर आपने ₹2000 से Account शुरू किया है, तो आपको हर महीने ₹2000 ही जमा करना होगा।
अब Deposit की Timing भी बहुत जरूरी है —
अगर आपने Account महीने की 15 तारीख से पहले खोला है, तो आपको हर महीने 15 तारीख तक Deposit करना होगा। और अगर 16 तारीख के बाद Account Open किया है, तो आपको महीने के Last Working Day तक Deposit करना होगा।
Post Office RD Account की किस्त अगर Miss हो जाए तो क्या होगा? (Post Office RD Default Rules)
- अगर किसी कारण से आप Monthly Installment जमा नहीं कर पाते हैं, तो उस पर Default Fee लगती है।
- अगर आप 4 Installments तक Miss करते हैं, तो आप Maturity Period को Extend करके बाद में उन Installments को जमा कर सकते हैं।
- लेकिन अगर 4 से ज्यादा Installments Miss हो जाती हैं, तो आपका Account Discontinue हो सकता है।
- हालांकि, आप इसे 2 महीने के अंदर दुबारा चालू कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको Penalty देनी होगी — हर ₹100 पर ₹1 per month के हिसाब से Penalty charge लगेगा। इसलिए कोशिश करें कि कभी भी Installment Miss न हो।
Loan Facility: Post Office RD पर Loan कैसे लें?
पोस्ट ऑफिस Recurring deposit का एक बड़ा फायदा यह है कि आप इसमें Loan Facility भी ले सकते हैं। अगर आपका RD Account कम से कम 1 साल पुराना है और आपने 12 Installments जमा कर दिए हैं, तो आप अपने Deposited Amount का 50% तक Loan ले सकते हैं। Loan आप एक बार में या EMI में Repay कर सकते हैं, और इसका Interest Rate RD के Interest से करीब 2% ज्यादा होता है।
Premature Closure Rules (RD जल्दी बंद करने पर क्या होगा?)
अगर आप RD account को maturity से पहले बंद करना चाहते हैं, तो आप इसे 3 साल के बाद close कर सकते हैं। लेकिन यहां एक जरूरी बात है — अगर आप maturity से पहले account close करते हैं, तो आपको RD का interest नहीं मिलेगा, बल्कि Post Office Savings Account का interest मिलेगा, जो काफी कम होता है। इसलिए कोशिश करें कि RD को पूरी maturity तक चलाएं।
Post Office RD (Death Case में क्या होगा?)
अगर Account Holder की Death हो जाती है, तो Nominee आसानी से Claim करके पूरा पैसा ले सकता है। इसके अलावा, Nominee चाहे तो Account को Continue करके Maturity तक भी चला सकता है — बस Account को अपने नाम पर Rransfer करना होता है।
Post Office RD के फायदे
Post Office RD एक बहुत ही Reliable और Useful Saving Option है।
- यह 100% afe है क्योंकि यह Government-backed scheme है। इसमें market risk नहीं होता, और आपको fixed return मिलता है।
- यह scheme आपको disciplined saving habit सिखाती है, जिससे आप long-term में एक बड़ा fund बना सकते हैं।
- साथ ही इसमें loan facility, flexible investment और multiple accounts खोलने की सुविधा इसे और भी attractive बनाती है।
अगर आप एक Safe, Simple और Guaranteed Return वाली Scheme चाहते हैं, जहां आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी Saving करके Future Secure कर सकें, तो Post Office RD 2026 आपके लिए एक Perfect Option है। यह खासकर उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो रिस्क नहीं लेना चाहते और Regular Saving करना चाहते हैं।
Related Topics: