WhatsApp Disappearing Message फीचर क्या है, कैसे यूज करें।

 

दोस्तों WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। यह अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए-नए फीचर अपने मैसेजिंग ऐप मे जोड़ते रहता है। इसीलिए लोग WhatsApp को सबसे ज्यादा यूज करना पसंद करते हैं। अब WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया WhatsApp Disappearing Message का फीचर रोल आउट कर दिया है। आज के इस पोस्ट हम आपको बताएंगे की WhatsApp Disappearing Messages फीचर क्या है। आप इस फीचर को कैसे यूज कर सकते हैं।

WhatsApp Disappearing Message फीचर क्या है।

दोस्तों इसके नाम से ही पता चलता है कि इस फीचर को ऑन कर के अगर आप मैसेज भेजते हैं तो कुछ समय बाद भेज गया मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। यह फीचर Telegram और Signal पर भी मौजूद है। अगर आपने Telegram और Signal यूज किया होगा तो आपको इसके बारे मे पता होगा।

WhatsApp Disappearing Messag फीचर कैसे यूज करें।

  • Disappearing Message फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले आपको इसे इनेबल करना होगा।
  • इसको इनेबल करने के लिए सबसे पहले आपको चैट खोलना है।
  • चैट खोलने के बाद आपको सबसे ऊपर कॉन्टैक्ट नेम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको Disappearing Messages का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां CONTINUE के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • अब यहाँ पर दो ऑप्शन दिखेंगे ON और OFF का, यहाँ ON के ऑप्शन को सिलेक्ट करेंगे।
  • इसके बाद Disappearing Messages इस चैट के लिए इनेबल हो जाएगा।

WhatsApp Disappearing Message इनेबल होने के बाद क्या होगा।

Disappearing Message फीचर इनेबल होने के बाद इस चैट पर भेजा गया मैसेज 7 दिन में अपने आप डिलीट हो जाएगा। जिस कॉन्टेक्ट के लिए आपने इस फीचर को ऑन किया होगा उनके प्रोफाइल फोटो पर एक टाइमर जैसा आइकन disappearing_countdown.gif दिखाई देगा। अगर आप किसी ग्रुप पर इस फीचर को इनेबल करेंगे तो ग्रुप एडमिन को टाइमर disappearing_countdown.gif दिखाई देगा।

WhatsApp Disappearing Messages कैसे बंद करें।

Disappearing Messages फीचर को बंद करने के लिए आपको कॉन्टैक्ट चैट जा कर जैसे आपने इसे ON किया था वैसे ही इसे OFF करना होगा उसके बाद WhatsApp Disappearing Messages फीचर उस चैट के लिए डिसैबल हो जाएगा।

आज के इस पोस्ट हमने आपको बताया की WhatsApp Disappearing Messages फीचर क्या है। WhatsApp Disappearing Messages फीचर को कैसे ON/OFF करें। इस फीचर को ON करने के बाद क्या होगा। अगर इसके सम्बंधित कोई सवाल है तो कमेन्ट कर के पूछ सकते हैं। अपना कीमती समय देकर इस पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Other Popular Posts:

Signal App क्या है? | Signal App, Whatsapp से क्यूँ अलग है?

Koo App क्या है? | Koo App, Twitter से क्यूँ अलग है?

Best Features of Truecaller – 6 कमाल के फीचर

Spread the love

2 thoughts on “WhatsApp Disappearing Message फीचर क्या है, कैसे यूज करें।”

Leave a Comment