Credit Card Users, Credit Card लेने के बाद कभी ना करें ये काम।

आज के समय में Digital Transactions काफी ज्यादा बढ़ा है। जिसमे सबसे ज्यादा लोग Credit Card का यूज़ करते हैं। क्योंकि Credit Card से पेमेंट करने पर कई बार अच्छे Deals और Discount मिल जाते हैं। इससे भी बड़ी बात है कि Credit Card के बिल को पेमेंट करने के लिए आपको 50 दिन का समय मिलता है। यहाँ तक की आप EMI में भी कन्वर्ट करवा कर Credit Card के बिल को पेमेंट कर सकते हैं। कुल मिला कर Credit Card से Transactions करने पर फायेदे ही फायेदे हैं। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। अगर आप भी Credit Card Users हैं तो कुछ बातों को ध्यान रखनी चाहिए और भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए, नहीं तो भरी नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है। 

आज हम ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बतायंगे जिसे Credit Card लेने के बाद कभी नहीं करनी चाहिए।

Credit Limit का पूरा यूज़ कभी ना करें।

अगर आप Credit Card Users है तो आपकी कोशिश यह होनी चाहिए कि Credit Card की पूरी लिमिट कभी यूज ना हो। पूरा Credit Limit यूज़ होने से आपके क्रेडिट स्कोर या प्रोफाइल पर काफी ज्यादा फर्क पड़ता है। Credit Limit का पूरा यूज करने पर बैंक आपको Credit Hugry के Class में डाल सकते हैं। इससे आपकी Credit प्रोफाइल पर Negative असर देखने को मिल सकता है। Credit प्रोफाइल Negative होने के बाद Future में कोई दूसरा Credit Card या लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, तो आपको Credit Limit का पूरा यूज़ करने से बचना चाहिए।

Due Date से पहले Credit Card के बिल का पेमेंट करने की कोशिश करें।

आपको हमेशा अपने Credit Card के बिल Due Date को याद रखनी चाहिए और साथ ही आपको बिल Due Date से पहले पेमेंट करनी चाहिए। इससे आपका क्रेडिट स्कोर बढ़िया रहेगा और आप टेंशन फ्री भी रहेंगे। अगर आप लेट पेमेंट करते हैं तो Credit Card कंपनियां बहुत ज्यादा पेनाल्टी और Interest चार्ज करती हैं, जो पैसे की बर्बादी है। इससे आपको बचना चाहिए और टाइम पर Credit Card के बिल का पेमेंट करना चाहिए।

Credit Card से बहुत जरूरत पड़ने पर ही Cash निकालें।

Credit Card का यूज़ Online Transactions या POS (Point Of Sale) मशीन पर स्वैप करने के लिए करें। अगर आप Credit Card से कैश निकलते हैं तो Credit Card कंपनियां बहुत ज्यादा Interest चार्ज करती हैं। ऐसे में आपको Credit Card से कैश निकालने से बचना चाहिए, कभी बहुत जरूरी हो तो ही कैश निकालने की सोचें।

किसी के साथ अपने Credit Card के डिटेल्स शेयर ना करें।

Credit Card के डिटेल्स जैसे- Card Number, Expiry date, CVV और PIN जैसी जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें। यहाँ तक की बैंक और Credit Card कंपनियां आपके अकाउंट या Card से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं मांगते हैं। ऐसे में आपके पास कोई Call आये और अपने आप को बैंक का Employee बताकर आपके अकाउंट या Credit Card के डिटेल्स मांगे तो आप मना कर दें।

Credit Card से सोच-समझकर कर Shopping करें।

Credit Card यूज़ करने वाले लोग कई बार खर्च या Shopping ने से पहले ज्यादा नहीं सोचते हैं। वे लोग कई बार ऐसे भी सामान खरीद लेते हैं जिसकी जरुरत पड़ती भी नहीं है और कई बार महंगे सामान भी खरीदने से पहले नहीं सोचते हैं। बेवजह की खरीदारी करने से Credit Card का Bill बहुत ज्यादा आ जाता है, जिसको पेमेंट करने में परेशानी आती है। ऐसे लोग Minimum Payment के चक्कर में उलझ कर अपनी कमाई Credit Card के चार्जेज भरने में लगा देते हैं। ऐसा बिलकुल ना करे नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है, अगली बार से आप Credit Card से सोच-समझकर कर खर्च या Shopping करें।

यें सारी बाते हैं जो आपको Credit Card लेने के बाद कभी कभी नहीं करना चाहिए, उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Also Read: Credit Card, Debit Card Use करते समय fraud हो जाये तो क्या करें?

Spread the love

1 thought on “Credit Card Users, Credit Card लेने के बाद कभी ना करें ये काम।”

Leave a Comment