Credit Card Kaise Band Kare | क्रेडिट कार्ड कैसे बंद करें?

How to close a Credit Card?

Credit Card लेना बहुत आसान है, लेकिन इसको बंद करना इससे कही ज्यादा मुश्किल है। आज के इस पोस्ट मे हम आपको बताएंगे कि  आप क्रेडिट कार्ड को कैसे बंद करवा सकते हैं। (Credit Card Kaise Band Kare). डीटेल में जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।

Credit Card बंद करने की कई वजह हो सकती हैं जैसे:

  • आपके पास पहले से ही किसी दुसरे बैंक का Credit Card हैं।
  • आपके Credit Card का Annual Fee बहुत ज्यादा है।
  • आप Credit Card के सर्विसेज से परेशान हैं।
  • Credit Card की वजह से आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर रहे हैं।
  • आप Credit Card का Payment नहीं कर पा रहे हैं।

वजह चाहे कोई भी हो क्रेडिट कार्ड बंद करवाने से पहले आपको कुछ चीजो को कर लेनी चाहिए उसके बाद ही Credit Card बंद करने के लिए Request भेजें।

क्रेडिट कार्ड बंद कराने से पहले अपने Reward Points का यूज़ कर लेना चाहिए।

Credit Card बंद हो जाने के बाद आप Reward Points का यूज़ नहीं कर पाएंगे। जो आपको Credit Card Reward Points मिलते हैं उसका यूज़ आप कुछ खरीदने में या बिल के का Payment करने के लिए कर सकते हैं। इन पॉइंट्स को आप बेकार न जाने दें और कार्ड बंद करने से पहले इनका यूज़ जरुर करें।

क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जितने भी Outstanding बिल है उसका Payment कर देना चाहिए।

जब तक पूरे Outstanding बिल Payment नहीं होगा, Credit Card बंद नहीं हो सकता। कई बार लोग गुस्से में Credit Card फेंक देते हैं या तोड़ देते हैं और सोचते हैं कि अगर यूज़ नहीं कर रहे तो कोई फर्क भी नहीं पडेगा लेकिन ऐसा करने से आप बाद में बहुत परेशान हो सकते है।

अगर आप Credit Card के Outstanding बिल का Payment नहीं करेंगे, तो Outstanding बैलेंस अमाउंट आपके कार्ड में दिखेगा और उसपर Annual Fees, Interest और पेनल्टी लगता रहेगा जिससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है|

अगर एक बार आपका क्रेडिट स्कोर ख़राब हो गया तो बाद में कोई दूसरा Credit Card या लोन लेने में बहुत परेशानी हो सकती हैं।

Credit Card को बंद करने से पहले अगर कोई auto-debit लगा है तो उसे किसी दूसरे बैंक अकाउंट या किसी दूसरे Credit Card पर ट्रान्सफर कर दें।

Credit Card बंद करने के लिए रीक्वेस्ट भेजें

सब कुछ करने के बाद आप बैंक जाकर या अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं तो बैंक की वेबसाइट पर जा कर, ई-मेल भेज कर, मोबाइल एप्प से Credit Card क्लोज करने का रिक्वेस्ट भेज कर या कस्टमर केयर को कॉल कर के बताना होगा कि आप Credit Card बंद करना चाहते हैं।

यहाँ बैंक या कस्टमर केयर आपके रिक्वेस्ट Submit करेगा जिसमे लगभग 7 से 15 दिन का समय लग सकता है। इसके बिच में कई बार आपके पास कॉल भी आएगा और आपको Credit Card बंद करने से रोकने के लिए कई तरह के ऑफर भी देंगे जैसे:

  • आपके चार्जेज कम कर सकते हैं।
  • आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकते है।
  • आपको कोई और कार्ड दे सकता है।

इस केस में आपको Decide करना होगा की आप क्या करना चाहते हैं। अगर आप Credit Card को बंद करना चाहते हैं तो डायरेक्ट उन्हें बता सकते हैं की ‘मै Credit Card बंद करना चाहता हूँ’, सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ ही समय में आपका Credit Card बंद हो जायेगा, और आपके पास एक Confirmation, मेल या SMS आएगा कि आपका Credit Card बंद हो गया है।

अगर Credit Card बंद नही हुआ है तो क्या करें?

Note : अगर आपके पास SMS या इ-मेल नहीं आया है तो इसका मतलब है कि आपका Credit Card अभी भी बंद नहीं हुआ है। कई बार तो Credit Card बंद करने के बाद भी ईमेल या घर के एड्रेस पर Credit Card का स्टेटमेंट आते रहता है।

भले इसमें बैलेंस अमाउंट जीरो ही क्यों न हो, ऐसे में आप बैंक से कांटेक्ट करे और Credit Card पूरी तरीके से बंद करने के लिए कहें। जब तक आपके पास Credit Card बंद होने का कोई SMS या मेल ना आये तब तक आप ये न सोचे कि आपका Credit Card बंद हो गया।

Credit Card बंद करने के कुछ महीने बाद आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करनी चाहिए। अगर क्रेडिट रिपोर्ट में Credit Card अभी भी Active दिख रहा है, तो आपको बैंक से बात करनी चाहिए। Credit Card बंद दिख रहा है तो वास्तव में Credit Card बंद हो गया है।

उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी (Credit Card Kaise Band Kare) आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट को शेयर करें। जिससे दूसरों को भी ये जानकारी मिल सके। ऐसे ही जानकारी के लिए हमे Subscribe करें।

यह भी पढ़ें: 

चेक बाउंस क्या है, चेक बाउंस होने पर क्या करना चाहिए?

Credit Card लेने के बाद कभी ना करें ये काम।

Spread the love

1 thought on “Credit Card Kaise Band Kare | क्रेडिट कार्ड कैसे बंद करें?”

Leave a Comment